भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 32 बैकुंठधाम स्थित छठ तालाब में घना अंधेरा छाया हुआ हैं जो की लोगों को मुंह चिड़ा रहा हैं। यहां पर लगभग 20-25 सामान्य लाइट के खंभे और हाईमास्क लाइट के 4-5 खंभे अलग से लगे हुए हैं जिसमें 2-4 को छोड़ कर बाकी सब बंद पड़े हैं जिसकी वजह से शाम को टहलने वालों को अत्यधिक तकलीफ का सामना करना पड़ रहा हैं। आप देखेंगे तो पाएंगे कि तालाब के चारों ओर खंभों का जाल बिछा हुआ हैं जिसमें अधिकांश लाइटें संधारण के अभाव में बंद पड़ी हैं जिसके कारण अंधेरा छाया है,बैकुंठधाम मंदिर शहर का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर हर तीज त्यौहार में मेला लगता हैं। खासकर दशहरा पर्व पर तो हजारों की संख्या में भक्तजन रावण दहन का आनंद लेने आते हैं और साथ ही विशाल मेला भी लगता हैं जिसकी वजह से बड़ी दूर – दूर से श्रद्धालुगण यहां पहुंचते हैं। ठीक मंदिर के सामने छठ तालाब बना हुआ हैं जिसका सौंदर्यीकरण स्थानीय विधायक रिकेश सेन व पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा के द्वारा करवाया गया। इस तालाब में छठ पर्व पर बहुतायत संख्या में भक्तजन आते हैं और सूर्य को अर्ध देकर पूजा पाठ करते हैं। इसके अलावा सुबह शाम टहलने वालों की कतार लगी रहती हैं तालाब के किनारे किनारे पथ – वे बना हुआ हैं जिस पर बच्चे, बूढ़े और जवान फिट रहने के लिए घंटों टहलते हैं सुबह तो कोई खास दिक्कत नहीं है किंतु शाम होते ही घना अंधेरा छा जाता हैं जिससे पथ- वे पर टहलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। बारिश में सांप,बिच्छू जैसे जहरीले कीड़े मकोड़ों का खतरा बना रहता हैं। इसके अलावा फिसलन में पैर भी फिसल सकता हैं पर्याप्त रोशनी न होने के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना कभी भी घट सकती हैं। वार्ड पार्षद को समय रहते इस और ध्यान देने की आवश्यकता हैं ताकि जनमानस को अंधेरा से मुक्ति मिल सके।
