राजनांदगांव/बारिश में बेसहारा मिली वृद्धा को बसंतपुर राजनंदगांव पुलिस ने पहुंचाया घर।नई साड़ी, भोजन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया, मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की,बारिश में भीगी एवं असहाय अवस्था में मिली 75 वर्षीय वृद्ध महिला को पुलिस ने तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लिया। नई साड़ी उपलब्ध कराकर महिला स्टाफ की सहायता से पहनाई गई तथा भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
पहचान सुनिश्चित कर वृद्ध महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। राजनांदगांव पुलिस ने जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।”‘मामले का संक्षिप्त विवरण”‘ – 06.07.2026 को ग्राम हल्दी के ग्रामीणों द्वारा थाना बसंतपुर में सूचना दी गई कि लगभग 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला लगातार बारिश में भीगते हुए एवं ठंड से कांपती हुई ग्राम हल्दी के सामुदायिक भवन के पास बैठी हुई है।
सूचना मिलते ही थाना बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वृद्ध महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला के लिए नई साड़ी उपलब्ध कराई, जिसे महिला स्टाफ की सहायता से पहनाया गया। इसके साथ ही उन्हें भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। पूछताछ के दौरान वृद्ध महिला ने अपना नाम पुसई बाई जोगी, पति स्वर्गीय समोलिया जोगी, उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना खैरागढ़ बताया। इसके पश्चात थाना बसंतपुर पुलिस ने ग्राम सोनेसरार के कोटवार से संपर्क कर महिला की पहचान की पुष्टि की। जांच में पता चला कि वृद्ध महिला पिछले कुछ दिनों से अपने घर से निकलकर इधर-उधर भटक रही थी।
घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में वृद्ध महिला पुसई बाई जोगी को सकुशल उनके परिजनों बहू श्रीमती रामदुलारी जोगी एवं नाती अनोज जोगी के सुपुर्द किया गया। काफी दिनों बाद अपनी परिजन को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने राजनांदगांव पुलिस की इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया एवं थाना बसंतपुर पुलिस के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।”‘जनहित में अपील””-
राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं कोई वृद्ध, असहाय, लावारिस अथवा संकटग्रस्त व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। आपकी एक सूचना किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने और उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
