दुर्ग/छत्तीसगढ़ की कला और प्रकृति के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम के अभियान “हर आंगन एक पेड़” का संकल्प हर रविवार वृक्षारोपण के तहत आज हर आंगन एक पेड़ की टीम एवं रमेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव महावीर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान महाविद्यालय, नगपुरा (दुर्ग) छ.ग. के नेतृत्व में एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल के करकमलों से पांच एकड़ के क्षेत्र में 1200 आम के पौधे रोपण कि तैयारी कि गयी l इस अवसर पर कॉलेज के तकरीबन 300 से अधिक विद्यार्थियों व 200 से अधिक लोगों के साथ पौध रोपण का यह शुभ
कार्य विजय बघेल सांसद के साथ मिलकर आरंभ किया गया l अति वृष्टि के कारण पूरे 1200 पौधों के रोपण कार्य को पूर्ण कर संरक्षण करने हेतु दुर्ग सांसद ने उपस्थित छात्र छात्राओं दायित्व दीया l इस आयोजन के आरंभ में दौरान संस्था के संचालक निशु पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में दुर्ग सांसद विजय बघेल के बारे में कहा कि रात भर हुई अति वर्षा के बाद प्रातः 8.30 को अपने निवास से 20 किलोमीटर दूर समय पर आ जाना ही हम लोगों की कार्य करने की शक्ति को बढ़ाने का कार्य करता हैl निरंतर हो रही वर्षा के बाद भी सैंकड़ो लोगों की उपस्थिति यह संकेत देती है की लोग सच में चाहते है कि देश में अधिक से अधिक पौधों का रोपण हो और उसमे फलो के राजा आम कि बात हो तो क्या कहने l कॉलेज प्रांगण के सामने 5 एकड़ में किया जाने वाला यह आम का पौध रोपण के लिए निशु पाण्डेय ने कहाँ कि 3 वर्ष पश्चात हमारे द्वारा लगाये आम के पौधे वृक्ष बनने कि ओर अग्रसर होंगे और हमारे क्षेत्र के आम का स्वाद सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी चखा जायेगा l
इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सर्वप्रथम महावीर प्राकृतिक एवं योग विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय के संचालक श्रीवास्तव परिवार को आज कि युवा पीढ़ी को पौराणिक ज्ञान,आधुनिक तरीके
से देने हेतु बधाई दी l इसके पश्चात सांसद विजय बघेल ने आर्टकॉम संस्था के कार्य प्रणाली कि तारीफ़ करतें हुये कहाँ कि शनै शनै यह टीम बड़ी हो रही है और आर्टकॉम का अभियान हर आँगन एक पेड़,हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग जन जन तक पहुंच रहा है l आज डॉ रमेश श्रीवास्तव जी के महाविद्यालय में एवं आर्टकॉम संचालक निशु पाण्डेय के नेतृत्व में 1200 आम के पौधे रोपने हेतु तैयारी कि गयी और इस प्रयोग को नाम दीया गया आम्रवाटिका
और कहा कि इस प्रकार का प्रयोग और भी होना चाहिए l जहाँ हजार से अधिक पौधे लगाकर उस फल के हिसाब से उसे वाटिका का नाम दे l
इसके पश्चात् कालेज के डायरेक्टर डॉ रमेश श्रीवास्तव ने कॉलेज के बच्चों को दिशा निर्देश देने सांसद विजय बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आर्टकॉम के संरक्षक करमजीत सिंह ने किया l
इस सफल एवं वृहद आयोजन में मुख्य रूप से अतिथियो के रूप में विजय बघेल, प्रमोद शर्मा,उमेश चौबे,राकेश सिंग,राम जसपाल,टीबीएस सहगल,सुरेश गुरूजी,आनंद पाण्डेय,अनिल कुमार,डॉ संजय अनुपम सिंह,प्रमोद सिंह,
कन्हैया सोनी,विश्व रतन सिन्हा
विशाल नायर ,ज्योति कांत अग्रवाल राजेश जैन, अरुण नायर ,मनोज गुप्ता, दशरथ भाई, विक्रम ठाकुर, मिथिलेश सिंह, सुधीर बंसल ,दीनू नायर ,बद्री प्रसाद सिंह, हरिन्दर यादव, एवं आर्टकॉम से करमजीत सिंह,शारदा गुप्ता,रविंद्र देवांगन,डॉ रमेश श्रीवास्तव,संतोष जायसवाल,रजनीकांत अग्रवाल , गुरुनाम सिंह,मेघा कौर ,अमिताभ भट्टाचार्य एवं आर्टकॉम संचालक
निशु पाण्डेय उपस्थित थे।
