भिलाई/वार्ड-30,प्रगति नगर में शिकायत के बाद मुख्य मार्ग(न्यू बसंत टॉकीज) में नाली सफाई का अभियान निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रारंभ हो गया है लेकिन आधी अधूरी सफाई के कारण लोग असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। यहां पर नाली कई वर्षों से बंद पड़ी हैं जिसमें धूल और गंदगी जम जाने के कारण ऊपर तक भर चुकी हैं। ज्ञात हो कि सुपेला से लेकर पॉवर हाउस तक नाली बनी है किंतु सीधी न होने की वजह से नालियां भरी पड़ी हैं जिसमें कीड़े बिलबिला रहे हैं और भयंकर सड़ांध बदबू आ रही हैं जो कि नियमित सफाई के अभाव में पूरी तरह से चोक हो गई है। यहां पर नाली 7-8 फिट गहरी है परन्तु मिट्टी जाम हो जाने के कारण मात्र 2 फिट की ही दिखलाई पड़ रही हैं जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश था लेकिन निगम आयुक्त की तत्परता के चलते सफाई व्यवस्था शुरू हो पाई हैं जिसके लिए लोग आयुक्त को धन्यवाद दे रहे हैं। हालांकि नाली अत्यधिक गहरी है किंतु चौड़ाई में कम होने के कारण जानलेवा साबित हो सकती हैं अगर गलती से किसी कारणवश कोई बच्चा या जानवर गिर जाएगा तो उसे निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा और भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के आदेश के बाद सफाई अभियान चल रहा हैं किंतु आधी अधूरी सफाई हो रही हैं गहराई तक सफाई न होने से बरसात में नाली का पानी लोगों के घरों तक घुसने का अंदेशा है एवं सड़क भी तालाब बन सकती हैं। इसके अलावा नाली के ऊपर लगे कई स्लैब टूट – फूट चुके हैं तथा जो स्लैब नाली के ऊपर जमाए जा रहे हैं वो बेतरतीब हैं ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। यहां पर उपस्थित कर्मचारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं जो कि अनुचित है इस और निगम प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता हैं।
