भिलाई/गत दिनों वार्ड 30 प्रगति नगर में जगदम्बा स्वीट्स के पास सफाई अभियान चलाया गया जो कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री दुर्गेश चौधरी की शिकायत के बाद चलाया गया। यहां पर कई दिनों से स्थानीय लोग गंदगी के ढेर से परेशान थे जिसे दुर्गेश चौधरी ने निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के संज्ञान में लाया और उन्होंने भी तत्परता दिखाते हुए तत्काल सफाई करवाई जिस पर स्थानीय नागरिकों ने निगम आयुक्त श्री पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और भाजपा नेता दुर्गेश चौधरी का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
