भिलाई/वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज मॉडल टाउन, नेहरू नगर में माहेश्वरी समाज भिलाई द्वारा आयोजित महेश नवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से विधायक की आत्मीय भेंट हुई तथा भगवान महेश की आराधना के इस पावन क्षण की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि महेश नवमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। माहेश्वरी समाज द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विकास में दिए जा रहे योगदान की सराहना करता हूँ। इस भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विधायक रिकेश सेन ने आयोजक समिति तथा समस्त समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
