भिलाई/शिव सेना यूबीटी ने निगम आयुक्त को लिखित ज्ञापन दिया है जिसमें सीधे लिखा हैं कि पावर हाऊस नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सब्जी मार्केट में आने जाने वाले रास्ते में अतिक्रमण से सड़क सिकुड़ गई आमजन परेशान हो रहे है दुकानदार सड़क के आधे हिस्से में सामान रखकर फल फ्रुट बेच रहे हैं उनकी देखा देखी में अन्य दुकानदार भी सड़क पर आगे तक टिन का शेड बनाकर सड़क को संकरा कर रखें हैं सब्जी मंडी में सामान लोड कर आती आटो रिक्शा बड़ी मुश्किल में इस मार्केट से निकलती है दुपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जगह कम रहने से बाईक इलेक्ट्रिक ई रिक्शा से आमना-सामना होता रहता है शहर का सबसे बड़ा सुभाष चन्द्र बोस सब्जी मार्केट में दूर दराज से लोग अपनी जरूरत की चीजें खरीददारी करने आते रहते हैं हमेशा भीड़ से भरा रहता है लोगों का इसी सड़क मार्ग से आना जाना लगा रहता खरीददारी करने पैदल चल लोगों को वाहन से चोटिल हो जाते हैं महिलाओं के कपड़े वाहनों में फंसता रहता हैं जिससे खतरे का अंदेशा बना रहता है वाहन चालक आटो रिक्शा को आड़ा तिरछा खड़ी कर देते हैं निकलना मुश्किल हो जाता है और जाम की स्थिति बनी रहती है इस मार्केट में नगर निगम के द्वारा साफ सफाई बिजली पानी सड़क शौचालय मुहैया कराये हैं फिर भी वहाँ के दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,जसवंत सिंह,संदीप हटवार,शामिल थे।
