भिलाई/शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की विश्व हिंदू धर्मवालवीयों की आस्था के केंद्र एवं हिंदुओं के लंबी लड़ाई के बाद न्यायालय के आदेश पर हिंदुओं के पैसे से भगवान श्री रामचंद्र जी का अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना पूरे विश्व के हिंदुओं की आस्था एवं विश्वास का केंद्र है राम मंदिर निर्माण हेतु विश्व भर के हिंदुओं ने अपने प्राणों की आहुति दी सैकड़ो लड़ाइयां लड़ी जिसके कारण आज अयोध्या में भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण हुआ किंतु आज देखने और सुनने में यह आ रहा है कि अयोध्या के भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर में चढ़ावा में दी गई दान सामग्रियों दान की राशियों की चोरी हो रही है मंदिर जमीनों का हेर फेर हो रहा है जो की एक गंभीर कृत है क्या विश्व भर के हिंदुओं ने यही सब दिन देखने के लिए राम मंदिर की लड़ाई लड़ी थी आज इस कृत्य के कारण विश्व भर में हिंदुओं के अंदर आक्रोश है शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के आदेश पर पूरे देश भर एवं अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म स्थान की मूर्ति की लड़ाइयां लड़ी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर आंदोलन किया अपने घर परिवार को छोड़कर लड़ाइयां लड़ी थी लाठी गोली खाई थी और आज शिवसेना अत्याचार शोषण भ्रष्टाचार दमन से बचाने हेतु संघर्ष कर रही है पैसे दान सामग्रियों जमीनों के हो रहे हेर फेर की दुर्ग भिलाई जिले के शिव सैनिक भारत सरकार से मांग करती है कि जांच दूध का दूध पानी का पानी किया जाए जिससे विश्व भर के हिंदुओं की आस्था भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर अयोध्या के प्रति कम ना हो और भगवान राम जी के मंदिर अयोध्या की कृति पूरे विश्व भर में कायम रहे।