भिलाई/मोदी सरकार के सफल एवं गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, रामजी भारती, विधायक रिंकेश सेन, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, दीपक ताराचंद साहू, चिन्ना केश्वलु, भोजराज सिन्हा, पारस जंघेल, त्रिलोचन सिंह, विनोद सिंह एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, जनकल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और गरीब कल्याण योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार और असुरक्षा के वातावरण से जूझ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, जनविश्वास और विकास की नई संस्कृति स्थापित की है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति, सामर्थ्य और विश्व में सम्मान बढ़ा है। कोरोना काल में भारत ने अपने नागरिकों के साथ-साथ विश्व के अनेक देशों की सहायता कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
मुख्य वक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया, अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से देश की मुख्य धारा से जोड़ा, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया तथा नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने वाली सरकार है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, कार्यक्रम संयोजक चिन्ना केश्वलु, जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी, मनीष अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
