रिसाली/बढ़ती बिजली दर के विरोध मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर बिजली ऑफिस का घेराव कर हुंकार प्रदर्शन किया गया। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर मनाया गया शहीद चौक रिसाली मे। साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर रिसाली बिजली ऑफिस में हुंकार प्रदर्शन किया गया युवा कांग्रेस के नेतृत्व मे। जिसमें भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी चंद्रकांत कोरे के साथ भिलाई जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकुंद कुमार भाऊ, युवा कांग्रेस के शुभम वर्मा, सुरेंद्र बाघमारे, विनोद गुप्ता, दिवाकर गायकवाड़,मनीष साहू, कांग्रेस नेत्री सरिता पांडे, मोनेश बंछोर,अमृत पाल टीटू,किरण नायडू, लोकुमल ओतवानी,पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक,पेनुक नेताम, उबारन टंडन,युवा कांग्रेस के समस्त कांग्रेसजन और आम जनमानस के समर्थन से बिजली दर बढ़ने के विरोध मे शहीद चौक रिसाली से हुंकार रैली के रुप मे बिजली ऑफिस पहुंचकर हुंकार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। बिजली दर के विरोध के साथ – साथ अब स्मार्ट मीटर ना लगाकर पुराना मीटर लगाया जाये, बार – बार नेवई मे लाईन गोल होता है जिसके कारण का पता लगाया जाए,समस्या का सही हाल किया जाय और रिसाली नगर पालिका निगम क्षेत्र मे जहां जहां बार बार लाईन गोल होती है उसकी जांच किया जाए। इस मांग को रखा गया है यदि इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो फिर उग्र आंदोलन किया जायेगा। उक्त जानकारी
चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
