केंद्रीय उच्च शिक्षा विभाग (Ministry of Education) ने ‘प्राइम मिनिस्टर रिसर्च चेयर’ (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया तेज कर दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विदेशों में काम कर रहे भारतीय मूल के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और पेशेवरों को भारत के टॉप संस्थानों (जैसे IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, IIT मद्रास) में वापस लाकर एडवांस रिसर्च से जोड़ना है।
असर: इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे 13 मुख्य क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा। सिलेक्टेड फेलोज को 5 साल तक भारत के राष्ट्रीय लैबोरेट्रीज में काम करने के लिए भारी फंडिंग और सुविधाएं दी जाएंगी।