दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक खुफिया इनपुट के आधार पर देश के दो बड़े महानगरों (दिल्ली और मुंबई) में सिलसिलेवार धमाके और टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI द्वारा संचालित टेरर मॉड्यूल के 9 सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी: गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, आईईडी (IED) बनाने का सामान और हवाला के जरिए आई भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पुलिस अब इनके स्थानीय मददगारों की तलाश में जुटी है।