भिलाई/शिव सेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मदर टेरेसा नगर वार्ड:31,दस बिस्तर अस्पताल के पास कचड़े के ढेर में मवेशियों का डेंरा सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि यही पॉलिथीन अब पशुओं के लिए मौत का सामान बन गई है,प्लास्टिक बैन है बावजूद इसके आपको सड़कों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग पहले दिख जाएंगे लोगों में जागरूकता की कमी होने के कारण इसका खामियाजा अब पालतू व आवारा पशुओं को भुगतना पर रहा है शहर भले ही पशु मुक्त घोषित कर दिया गया हो लेकिन हकीकत यह है कि हर गली, सड़क,हर कूड़े के ढेर में पर बेसहारा गाय,बैल,व बछड़े, और अन्य पशु भोजन की तलाश में सड़कों पर भटकते दिखाई देते हैं सड़े गले भोजन के साथ पॉलिथीन भी निगल जाते हैं!पशु चिकित्सकों के अनुसार अनेक गायों के पेट से आंपरेशन के दौरान कई किलो झिल्ली लोहे के खिले कांच के टुकड़े निगल चुकी है यह केवल पशुओं के प्रति क्रूरता नहीं बल्कि हमारी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है बिडंबना यह है कि एक ओर समाज गाय को गौ माता कहकर भावनात्मक सम्मान देता है दूसरी ओर वही समाज उसे गंदगी के ढेर पर मरने के लिए छोड़ देता है धार्मिक आस्था और वास्तविक व्यवहार के बीच इतना बड़ा अंतर शायद ही किसी अन्य विषय में दिखाई देता है! त्यौहारों और आयोजनों में पशुओं के नाम पर भावुकता दिखाई जाती है,लेकिन शहर की गलियों में उनका जीवन कूड़े और प्लास्टिक के सहारे चल रहा है यह केवल प्रशासन की नहीं समाज की नैतिक सफलता भी है।
