राजनांदगांव/पुलिस चौकी तुमडीबोड जिला – राजनांदगांव की कार्यवाही। शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी के विरुद्व की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल। आरोपी के द्वारा अपने ही माता-पिता एवं ग्रामीणों के साथ आये दिन करता था वाद-विवाद।””आरोपी का नाम”” – पुरषोतम गेंडरे पिता स्व0 गढबड उम्र 26 वर्ष साकिन मचानपार पुलिस चौकी तुमडीबोड़ जिला राजनादगांव (छ.ग.)
क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् ग्राम मचानपार में अपने ही माता पिता एवं ग्रामीणो के साथ आये दिन वाद-विवाद कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी पुरषोतम गेंडरे को शान्ति व्यवस्था भंग कर अप्रिय घटना होने की सम्भावना पर आरोपी के विरुद्व धारा 170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जिसे न्यायालय आदेश पर जेल भेजा गया।