भिलाई/पीएसीएल निवेशकों के लिए विगत ग्यारह वर्षों से निरंतर संघर्षरत संगठन एआईएसओ के राष्ट्रीय संयोजक पृथ्वीराज यादव ने पीएसीएल निवेशकों से अपील किया है की हर प्रकार की समस्या समाधान के लिए हम निरंतर प्रयासरत है तथा सभी समस्याओं का समाधान कब और कैसे हो इसके लिए सुप्रीम कोर्ट एवं लोढ़ा कमेटी के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए समय समय पर साथियों को फिजिकल तथा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अवगत भी कराया जा रहा है। फिर भी अधिकांश साथी जो शायद संगठन के संपर्क में नही है उनके मन में भुगतान संबंधी कुछ सवाल उत्पन्न भले हो सकता हैं, यदि हम सब साथ रहे तो पैसा नही मिलने का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि संगठन है तो मुमकिन है कि हम अंतिम निवेशक तक भुगतान लेकर रहेंगे।'”देशभर में अब तक हुई नीलामी प्रक्रिया””- आपको विदित हो देशभर में सेबी द्वारा जप्त पीएसीएल (पर्ल्स) ग्रुप की संपत्तियों में से अबतक सिर्फ़ 29 जिलों की 830 प्रॉपर्टी नीलाम कर 3850 करोड़ का फंड जुटाया जाकर 3720.67 करोड़ रूपए निवेशकों को लौटाया गया है।
जबकि सेबी के पास पीएसीएल की कुल 43,841 संपत्तियां अटैच है । जिसमें देश के 5.85 करोड़ निवेशकों को 49,100 करोड़ रूपए देनदारी वापस किया जाना है। वही सेबी द्वारा अब तक हुए भुगतान से देनदारी कई गुनी है।'”एआईएसओ संगठन पीएसीएल निवेशकों के भुगतान में कर रहा बेहतर प्रयास””- छत्तीसगढ़ AISO संगठन के अध्यक्ष गणेश राम देवांगन ने बताया पीएसीएल निवेशक के भुगतान में मुख्य समस्या को लेकर जैसे प्लॉट एलॉटमेंट, पहली एवम आखिरी रसीद को लेकर कम्पनी नियमानुसार ब्याज सहित भुगतान तथा ओरिजनल डॉक्यूमेंट के अभाव या अन्य कारणो से जो ऑनलाइन नही कर पाए हैं उनके लिए दोबारा पोर्टल खोलने संबंधी IA क्रमांक 70244/2022 सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई है यही नहीं इसके बाद भी संगठन द्वारा लोढ़ा कमेटी से कुछ भुगतान में आ रही समस्या को लेकर सवाल जवाब किए गए जिसका उत्तर इस प्रकार मिला 1) सवाल – किसी भी निवेशक को प्लॉट मिलने का प्रमाण या दस्तावेज मिला ही नहीं है अगर किसी को एलॉटमेंट लेटर मिला भी है तो ऑलरेडी ई ऑक्शन की सूची में शामिल है फिर भुगतान क्यों रोका जा रहा है?
जवाब – ऐसा नहीं है कि उनको भुगतान नहीं मिलेगा पर थोड़ा वेरिफिकेशन की आवश्यकता है इसलिए पहले क्लियर निवेशकों का भुगतान किया जा रहा है इसके बाद उनका भी भुगतान किया जाएगा। 2) सवाल – अपलोड किए गए रसीदों का भी पूरा पैसा नही आ रहा है? जवाब – चूंकि भुगतान की प्रक्रिया सिस्टम से ही होती है सिस्टम में डिजाइन किए गए क्वालिटी अनुसार दस्तावेज़ अपलोड नही होने से ये समस्या हो सकती है। 3) सवाल – कम्पनी रिकार्ड से कम भुगतान मिलने वाले निवेशकों को पूरा भुगतान मिले इसके लिए क्या प्रयास है?
जवाब – दोबारा पोर्टल खुलने पर ऐसे निवेशक फिर से अप्लाई कर सकते हैं।4) सवाल – अधिकांश निवेशकों का समयावधि 2014 या उससे पहले हो जाने से उनके ओरिजनल डॉक्यूमेंट कम्पनी ऑफिस में जमा कर देने के कारण ऑनलाइन पोर्टल से वंचित रह गए। जबकि उनका भुगतान पहले होना था उनके लिए क्या कोई विकल्प है?
जवाब – कमेटी का निर्णय है कि 2019 में खोले गए ऑनलाइन पोर्टल में 1 करोड़ 50 लाख से अधिक निवेशकों का ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है इसका निस्तारण करने के बाद दोबारा पोर्टल खोला जाएगा 5) सवाल – छोटी – मोटी त्रुटि या बिना किसी त्रुटि के भी इनकॉरेक्ट मानकर भुगतान नहीं हुआ जिसकी संख्या भारी मात्रा में है उनके लिए कोई राहत देकर भुगतान किए जाएं ? जवाब – छोटी – मोटी त्रुटि या बिना कोई त्रुटि के नहीं रोका गया है क्योंकि 70% मैच होने पर आसानी से भुगतान हो जाए सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है बशर्ते उनके डॉक्यूमेंट की क्वालिटी क्लियर हो। 6) सवाल – इस बार सर्टिफिकेट अपलोड का ऑप्शन नहीं दिया गया है जबकि हर बार बैंक एवं सर्टिफिकेट दोनो अपलोड करने की सुविधा दी जाती रही है?
जवाब – इस बार साइड में लोड बहुत ज्यादा है इसलिए सिर्फ बैंक करेक्शन का ऑप्शन दिया है बाद में सर्टिफिकेट का भी दिया जाएगा।””एआईएसओ संगठन की पीएसीएल निवेशकों से अपील””- संगठन लगातार लोढ़ा कमेटी,सेबी के संपर्क में है पर वर्तमान में जो बैंक अपडेट का अवसर मिला है उसमे पूरा फोकस करें ताकि समय रहते सबका बैंक खाता अपडेट हो जाए पर इसमें कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है जैसे – 1) यदि संभव हो तो कैंसल चैक को अपलोड करें क्योंकि उसमे प्रिंट तथा अन्य चीजें क्लियर होती है। 2) यदि चेक संभव नहीं तब बैंक पासबुक की प्रिंट अच्छी क्वालिटी की हो खासकर नाम, IFSC कोड , एकाउंट नंबर क्लियर दिखना चाहिए।
3) पासबुक में फोटो एवं बैंक मैनेजर का सील साइन हो।
4) ज्वाइंट खाते में फर्स्ट होल्डर मान्य है सेकंड होल्डर को पैसा नही आएगा इसलिए अलग खाता खुलवाकर अपडेट करें ।
5) स्कैनिंग की क्वालिटी 200 DPI से कम एवं फाइल साइज 300 KB से अधिक नहीं होनी चाहिए। 6) जिस भी बैंक की पासबुक अपडेट करेंगे उसमें ekyc अपडेट होनी चाहिए। AISO संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज यादव ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर के पीएसीएल निवेशकों को फिजिकल एवं जूम मीटिंग के माध्यम से सेबी पोर्टल की तमाम जानकारी लगातार दी जा रही है। तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो दिवसीय कार्यकर्ता दक्षता कार्यक्रम के माध्यम से भी राज्य स्तर पर लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है। गुजरात,राजस्थान,मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य में दो दिवसीय कार्यक्रम जुलाई में आयोजित होगा। उक्त जानकारी
नरेश कुमार सागरवंशी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी AISO ने दी।
