राजनांदगांव/राजनांदगांव पुलिस द्वारा झपटमारी के एक प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई नगदी एवं वाहन संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। थाना लालबाग द्वारा झपटमारी के अपराध में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की पहचान कर की गई गिरफ्तारी । आरोपी ने प्रार्थी के पर्स का किया था लूट जिसमें ₹800 नगद एवं वाहन की आरसी बुक थे। आरोपी रोहित मंडावी पिता संजय मंडावी उम्र 27 वर्ष निवासी ब्लॉक नम्बर 46, अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ गिरफ्तार। लूटा गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद। आरोपी आदतन अपराधि है जिसके विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 31.05.2026 को प्रार्थी महेश साहू निवासी ग्राम परसाटोला ने थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि लगभग 09:00 बजे पुरानी शराब भट्ठी के पास उसका पर्स छीन लिया। पर्स में ₹800 नगद एवं वाहन क्रमांक CG 08 GJ 3217 की आरसी बुक रखी हुई थी। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास पूछताछ की गई तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही रोहित मंडावी निवासी अटल आवास, पेण्ड्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया पर्स, ₹800 नगद तथा वाहन की आरसी बुक बरामद कर जप्त की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।