भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, 31 मई को महान लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है । अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की एक आदर्श शासिका, समाजसेवी तथा धर्म परायण व्यक्तित्व थी । उन्होंने अपने शासनकाल में जन कल्याण, न्याय व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया । देश के अनेक तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार एवं विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा । उनकी दूरदर्शिता कुशल प्रशासन और लोकहितकारी नीतियां आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया जाएगा तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
