दुर्ग/उमंग महिला समिती मरौदा स्टेशन के द्वारा मां दुर्गा मंदिर प्रांगण मे आयोजित ग्राम पटपर डोंगरगढ़ के जस झांकी के कार्यक्रम को पूरे मरौदा स्टेशन के रहवासियों की अपार भीड़ ने बहुत ही शांतिपूर्वक से कार्यक्रम को देखा जिसके लिए समस्त मरौदा स्टेशन के रहवासियों का ह्रदय से धन्यवाद,आभार मानती है महिला समिति। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप म दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व गृह लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, विशेष अतिथि के रुप मे चंद्रकांत कोरे प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद श्रीमती सोनिया देवांगन,अनुप डे,विनय नेताम,श्रीमती जयंती महानंद, मो निजाम,संतुदास मानिकपुरी, गणेश विश्वकर्मा, दीपक तिवारी, प्रमोद चौधरी और भी हमारे कांग्रेस के साथियों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम मे विशेष सहयोग प्रदान करने वालों का सम्मान मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू के कर कमलों से किया गया और भी आने वाले समय मे इसी प्रकार से सहयोग बनाये रखें यही आशा करती है। उमंग महिला समिति अंत मे सुचारू रुप से शांतिपूर्वक कार्यक्रम को देखा जो भी सहयोग प्रदान किया समस्त सहयोगी का ह्रदय से धन्यवाद व आभार मानती है । उक्त जानकारी उमंग महिला समिति ने दी।
