महासमुंद/कंपनी के सामान के आड़ में गांजा तस्करी, तस्कर का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फैल। टाटा माजदा वाहन में बडे़-बड़े काटॅूनों के बीच में एवं पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा। पुलिस को चकमा देने, काले रंग के त्रिपाल से अच्छी तरह से ढंक कर किया जा रहा था गांजा का परिवहन। 600 किलो (06 क्विंटल) मादक पदार्थ गान्जा कीमती 03 करोड़ रुपये, किया गया जप्त। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा माजदा, 01 नग मोबाईल, नगदी रकम सहित करीब 03 करोड़,12 लाख, 15 हजार रूपये की संपति जप्त।
गांजा तस्करी करने वाला महाराष्ट्र का 01 तस्कर गिरफ्तार।