भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लगातार बढ़ रहे भीषण गर्मी के समय यह छोटा-सा प्रयास बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र में पानी की व्यवस्था गार्डन,मकान,दुकान, आफिस,छायादार पेड़ पौधों के आस-पास पानी की व्यवस्था करना आपकी एक छोटी सी पहल किसी का जीवन बचा सकती है भीषण लू का प्रकोप देश के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ रहा है प्रचंड गर्मी को देखते हुए पानी से भरे बर्तन घर के आँगन में जरूर रखें ताकि प्यास से तड़पते जीवों को जीवनदान मिल सके इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करूणा के साथ एक दूसरे का ध्यान रखें तेज धूप को देखते हुए आमजन से सावधानी बरतने की अपील अनावश्यक घर से न निकले।
