भिलाई/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 कैंप क्षेत्र के अध्यक्ष जी. राजू के नेतृत्व में कैंप 2 फल मंडी के पीछे स्थित शहीद स्मारक में झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं एवं सुरक्षा बलों के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, वरिष्ठ नेता, युवा साथी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जी राजू ने अपने भावुक संबोधन में कहा कि झीरम घाटी में शहीद हुए नेता केवल व्यक्ति नहीं थे, बल्कि जनसेवा और लोकतंत्र की मजबूत आवाज थे। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियान और आदिवासियों तथा गरीबों की आवाज बुलंद करने के कारण नक्सलवादियों ने कायराना हमला किया, लेकिन वे उनके विचारों और संघर्ष की लौ को कभी बुझा नहीं सके।
उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय और हिंसा के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद नेताओं के साथ बिताए गए पलों और जनसेवा के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि वे नेता जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहते थे और उनके विचार आज भी हर कार्यकर्ता के हृदय में जीवित हैं। उनके भावुक शब्दों ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं। कार्यक्रम में मेरिक सिंह, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, के गिरी बाबू, डॉ. देव कुमार बंजारे,लखी नारायण सोनी, मनीष शुक्ला ने भी अपने श्रद्धांजलि वक्तव्य प्रस्तुत किए तथा शहीदों के अमर बलिदान को याद करते हुए लोकतंत्र और जनसेवा की रक्षा का संकल्प लिया।अपने श्रद्धांजलि वक्तव्य में कहा कि झीरम घाटी की घटना केवल कांग्रेस परिवार ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति थी। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का दीपक बना रहेगा।
कार्यक्रम में प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी, राजेश गुप्ता, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, मेरिक सिंह, के गिरी बाबू, सुश्री नजमून निशा, रवि पाठक, दीदार भाई, अमरेश गिरी, लखी नारायण सोनी, राम बदन भारती, शशिकान्त साहू, जवाहर लाल, अखिलेश श्रीवास्तव, गुलाम उस्मानी, मनीष शुक्ला, उमाशंकर साहू, नरेश लहरी, योगेश राव, सलीम खान, सलमान, सोनू,अजय गुप्ता, डी. सागर, महफूज़ खान, जी कृष्ण राव, सूरज शर्मा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन एवं “शहीदों की अमरता एवं भारतमाता के जयकारा” के नारों के साथ हुआ। पूरा वातावरण श्रद्धा, संवेदना और स्मृतियों से भावुक हो उठा।
