राजनांदगांव/जप्त गांजा के पौधों की अनुमानित कीमत लगभग ₹12,000/- है। “”नाम आरोपी”” – तुलेश्वर साहू पिता सुंदर लाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहभटटा (चमारराय टोलागांव) थाना लालबाग जिला राजनांदगांव
“”विवरण”” – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ व शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 22/05/2026 को थाना में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहभटटा (चमारराय टोलागांव) निवासी तुलेश्वर साहू अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधों की खेती कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी तुलेश्वर साहू पिता सुंदर लाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहभटटा (चमारराय टोलागांव) थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के कब्जे के घर बाड़ी से 06 नग गांजा के पौधे जड़ सहित बरामद किये गये। जप्त गांजा पौधों की अनुमानित कीमत लगभग ₹12,000/- है।
उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 20(क)(i) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा आमजन से भी अपील की गई है कि नशे एवं अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।