धमतरी/धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार,
अमीत वाधवानी (उम्र 30 वर्ष) निवासी आमापारा धमतरी, हाल अर्जुन रेसिडेंसी शांति कॉलोनी धमतरी। विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू (उम्र 30 वर्ष) निवासी विवेकानंद कॉलोनी, झूलेलाल नगर धमतरी। दोनों आरोपी PG कॉलेज मैदान में टाटा नेक्सॉन कार के भीतर मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते पकड़े गए। आईफोन सहित 04 मोबाइल,टाटा नेक्सॉन कार,
नगदी रकम सहित लगभग ₹5.40 लाख का मशरूका जप्त,एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी।
ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजेक्शन एवं अन्य डिजिटल माध्यमों की तकनीकी जांच जारी।ऑनलाइन जुआ एवं सट्टेबाजी करने वालों पर धमतरी पुलिस का लगातार कड़ा प्रहार।