राजनांदगांव/चौकी चिखली एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाली आरोपिया महिला गिरफ्तार,आरोपिया के कब्जे से 2.492 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 24920 रूपये जप्त। क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने हेतु लगातार नशे के विरूद्ध चलाया जा रहा है अभियान। 15.05.2026 को नेहा मरकाम नामक महिला द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने के फिराक मे चिखली तालाब के पास खड़ी है कि पुख्ता सूचना प्राप्त कर चिखली तालाब पार मे चौकी चिखली पुलिस टीम द्वारा दबीश देकर कर आरोपिया नेहा मरकाम पिता स्व. प्रताप मरकाम उम्र 25 साल साकिन चिखली वार्ड नं. 10 तालाब पार ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के कब्जे से एक लाल सफेद रंग के थैला मे रखे 2.492 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 24920 रूपये को रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपिया के विरूद्ध धारा सदर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। सूखे नशे पर थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही। अवैध गांजा बिक्री पर की गयी कार्यवाही। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को किया गया गिरफ्तार। आरोपी से 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 35000/- रुपए को किया गया जप्त। थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस टीम द्वारा ग्राम इंदावानी चैक जी0ई0 रोड यात्री प्रतिक्षालय के सामने अवैध रूप से बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे प्रवीण साहू पिता खुमान साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम अंजोरा बाबाकुटी चैक अंजोरा, राजनांदगांव पारा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के कब्जे से एक बैग में रखे 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 35000/- रुपए को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।