भिलाई/भिलाई नगर निगम में जनसमस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी भिलाई एवं भाजपा पार्षद दल द्वारा नगर निगम का घेराव कर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, दुर्ग जिला प्रभारी रामजी भारती, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आमजन की आवाज़ को सशक्त किया। उक्त जानकारी उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने दी।
