रायपुर/छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई ने धरसीवा, आरंग, अभनपुर में विधायक मंत्री को सौपा ज्ञापन

रायपुर/एनएसयुआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार व क्षेत्रीय नेताओ के मार्गदर्शन में आज आरंग स्थित क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय ,निवास कार्यालय धरसीवा, अभनपुर विधायक कार्यालय में प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गुरू खुशवंत साहेब, धरसीवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू को रायपुर जिला ग्रामीण NSUI जिला उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप बंजारे, अजीत कोशले के संयुक्त नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया। पत्रकारो से चर्चा के दौरान रायपुर NSUI जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप बंजारे ने कहा की विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। यह स्थिति छात्रों की आवाज़ को दबाने का कार्य कर रही है, जिसे अब छात्र संगठन अब किसी भी स्थिति में स्वीकार करने को तैयार नहीं है। छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी की बुनियाद है। अजीत कोशले ने कहा :- छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुभव प्राप्त होता है। वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,धरसीवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र साहू से एवं राज्य सरकार से निवेदन करते है कि छात्रों के अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की कृपा करें अन्यथा छात्र संगठन अपने अधिकारों के लिए चरणबद्ध आंदोलन को और उग्र करने हेतु बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुर्यप्रताप बंजारे, जिला सचिव रीतिक,आरंग विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोशले, विधानसभा महासचिव गण अभिषेक गायकवाड़, लिसांक कान्हा टंड, सौरभ, कुलदीप, देवकुमार रात्रे, गौरव गायकवाड़, वरुण साहू, दिपक वर्मा, सुश्री मुस्कान सहित रायपुर ग्रामीण एनएसयुआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *