भिलाई/विगत दिनों जिला भिलाई भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में पदाधिकरियों की घोषणा की गई साथ ही साथ विभिन्न मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए जिसको लेकर पार्टी के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है हम बात कर रहे हैं भाजपा कैम्प मंडल की। यहां पर कुछ दिनों पूर्व ही पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ता प्रकाश कुर्रे को सीधे मंडल अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई जिसे भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नहीं जानते हैं उक्त नियुक्ति को लेकर भाजपा के पुराने निष्ठावान एवं ईमानदार कार्यकर्ता हजम नहीं कर पा रहे हैं पिछले निगम चुनाव में प्रकाश कुर्रे ने कांग्रेस – भाजपा दोनों से ही अपनी पत्नी के लिए पार्षद टिकट मांगा था किंतु दोनों ही पार्टियों ने हाथ खड़े कर दिए इसके उपरांत उन्होंने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया और सारा संचालन प्रकाश कुर्रे ने स्वयं किया अभी कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की लिस्ट जारी हुई जिसमें एक नए व्यक्ति को अचानक इतना बड़ा पद दिए जाने से पुराने निष्ठावान एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।