दुर्ग/भिलाई नगर विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 61 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग/कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा अंतर्गत जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए 61.00 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से भिलाई नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय खुर्सीपार में पेयजल हेतु वाटर कूलर लगाने के लिए 1.00 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर खुर्सीपार में डोमशेड निर्माण हेतु 10.00 लाख रूपए तथा इसी वार्ड के विभिन्न स्थानों पर सीमेंटीकरण कार्य के लिए 10.00 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 44 लक्ष्मी नारायण नगर में नारद मुनि के घर से बड़े नाले तक नाली निर्माण हेतु 10.00 लाख रूपए तथा प्रजापति फैंसी स्टोर से बालाजी टेलर तक सीमेंटीकरण कार्य के लिए 10.00 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, वार्ड क्रमांक 58 सर्वेश्वर धाम मंदिर के सामने मंच व शेड निर्माण हेतु 9.90 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वार्ड क्रमांक 41 छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत राजू नगर में डोमशेड सहित मंच निर्माण हेतु 7.00 लाख रूपए तथा इसी वार्ड में एक अन्य स्थान पर मंच निर्माण कार्य के लिए 3.10 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *