महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कर्राडीह में आयोजित जय महामाया ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल
हुआ।आयोजन समिति व बीरसिंह ध्रुव के तत्वाधान में तुषार साहू का भव्य स्वागत फूल माला पहनाकर किया। तुषार साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सिरपुर क्षेत्र कबड्डी के लिए जाना जाता है। यहां न केवल कबड्डी के बड़े आयोजन हुए हैं, बल्कि कई बड़े खिलाड़ी भी निकले हैं। यह परम्परा आगे भी लगातार जारी रहना चाहिए। खिलाड़ियों से कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। कर्राडीह का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो, इसके लिए वे प्रयास करें। आगे कहा कबड्डी प्रतियोगिता के बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच लालाराम निषाद शिक्षक बाबूलाल ध्रुव बल्लू नेताम, किस लाल ध्रुव,बीर सिंह ध्रुव, सुरेश, दिनेश,कार्तिक, राकेश, पवन, कबड्डी संघ एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी कार्यक्रम में मौजूद रहे।