दुर्ग/जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर अय्यूब खान एवं वाहन मालिकों ने त्वरित कार्यवाही एवं वाहन दिलवाने के लिये आभार माना

दुर्ग/छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अय्यूब खान ने बताया की वो 27/3/3926 लिखित आवेदन किय था थाना मोहन नगर क्षेत्र में अमित कुमार सिन्हा एवं ओमप्रकाश सिन्हा द्वारा ऑफिस खोल कर वाहन मालिकों को ठगा जा रहा वाहन किराया में चलवाने के नाम पर यहां 2 व्यक्ति द्वारा वाहन मालिकों से कार को किराया में चलवाने के नाम पर लेकर अन्य दूर दूर जगहों में गिरवी रख दे रहा है जब बहुत समय बीत जाने पर वाहन मालिक अपनी अपनी वाहन वापस मांगते है और किराया भी तो उनकी कार को वापस नहीं करता और ना ही किराया दे रहा है ऐसी शिकायतें मुझे बहुत आ रही फिर इस मामले को लेकर दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मिलकर ये मामले की जानकारी दिया गया था
जिला पुलिस अधीक्षक के त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला क्राइम ब्रांच , नगर पुलिस अधीक्षक एवं मोहन नगर थाना स्टाफ में जांच में सौंपा उसके बाद पुलिस द्वारा प्रशंसनीय कार्य करते हुये 48 घंटे के अंदर सभी वाहन को दूर दूर स्थानों से ले आया गया और ठगी करने वाले आरोपीयों को गिरफ़्तार कर दिया गया। इस पुलिस विभाग त्वरित एवं प्रशंसनीय कार्यवाही के लिये आज पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से मिलकर अय्यूब खान एवं वाहन मालिकों ने धन्यवाद एवं आभार माना।
पुलिस द्वारा किये गये कार्यवाही का विवरण। पुलिस के जांच दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण “माँ लक्ष्मी टूर एण्ड ट्रेवल्स” के नाम से लोगों से वाहन किराये पर लेकर संचालित करते थे, परंतु वाहन मालिकों को किराया भुगतान नहीं करते थे तथा वाहनों को अन्य व्यक्तियों के पास गिरवी रख देते थे। मामले की जांच के दौरान आरोपी अमित कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी चारभाटा थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव एवं वरुण सलामे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं उनके द्वारा गिरवी रखे गए वाहनों से कुल 09 चार पहिया वाहन एवं 01 मोटर साइकिल जप्त की गई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु छलपूर्वक वाहन किराये पर लेकर भुगतान न करना एवं वाहनों को गिरवी रखना।
वाहन मालिकों की गाड़ी जो अन्य अन्य जगहों से लेकर आया गया। 1. महिंद्रा स्कार्पियो CG 08 BD 6198, 2. महिंद्रा स्कार्पियो CG 08 BL 4692, 3. सुजुकी अर्टिगा CG 04 NV 5897, 4. महिंद्रा थार CG 07 CS 0702, 5. स्विफ्ट कार CG 04 CG 084364, 6. टाटा पंच CG 08 AT 9355, 7. बुलेट मोटर साइकिल CG 08 BF 0260, 8. वरना कार CG 08 BG 2009, 9. बलेनो CG 04 QR 9772, 10. अर्टिगा CG 08 DC 5750।
साथ ही दुर्ग पुलिस ने अपील भी किया कि दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन किराये पर देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति/संस्था का सत्यापन अवश्य करें एवं बिना वैधानिक दस्तावेज के वाहन न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आज आभार धन्यवाद और आभार देना वाले जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से मिलने वाले में अय्यूब खान प्रदेश कांग्रेस सचिव छत्तीसगढ़, अधिवक्ता सुश्री वर्षा देवांगन, देवेंद्र देवांगन,किसन लाल साहू साहू,सुमेर सिंह पाल,अजय वारी राहुलनिषाद ,अफरान खान सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *