भिलाई/जैन युवा संघ एवं सकल जैन समाज द्वारामहावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसरपर रक्तदान

भिलाई/जैन युवा संघ
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर जैन युवा संघ एवं सकल जैन समाज द्वारा संचालित सेवा कार्यों की श्रृंखला में आज विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। रक्तदान शिविर – वैशाली नगर
आज वैशाली नगर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का प्रथम दिवस अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर समाज के युवाओं एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कुल 75 यूनिट रक्तदान कर अनेक जीवन बचाने का सराहनीय कार्य किया। महिलाओं की प्रेरणादायक भागीदारी आज के शिविर की विशेष उपलब्धि रही जैन समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी। जहां सामान्यतः महिलाएं रक्तदान में कम आगे आती हैं, वहीं आज कई महिलाओं ने निडर होकर रक्तदान किया और समाज को एक सशक्त एवं प्रेरणादायक संदेश दिया।
यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि आने वाले समय में और अधिक महिलाओं को इस महान सेवा कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही 75 हेलमेट वितरित कर सभी को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया, जो सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नारित्व कार्यक्रम – ग्राम बोरसी
आज ग्राम बोरसी में नारित्व (महिला सशक्तिकरण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80–90 महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम एएसआई संगीता मिश्रा मैडम एवं रक्षा टीम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान महिलाओं को सेल्फ डिफेंस, जागरूकता एवं स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को सेनेटरी पैड, आवश्यक सामग्री, पुस्तक, कॉपी एवं पेन आदि वितरित किए गए। आगामी कार्यक्रम
रक्तदान महाशिविर 30 मार्च – नेहरू नगर जैन भवन, भिलाई
31 मार्च – सेक्टर 6 जैन भवन, भिलाई Respect The Heroes दिनांक 30 मार्च, दोपहर 2 बजे प्रारंभ स्थल: सेक्टर 6 कंट्रोल रूम, भिलाई
विशेष आभार एवं सहयोगी सदस्य: आदेश जैन, मयंक जैन, रौनक जैन, पृथ्वी जैन, निखित जैन, यश जैन, केतु जैन
एवं अनैकांत जैन, निकुंज जैन, सौरभ जैन, हेमंत जैन, राजीव जैन, संतोष जैन, सुलभ जैन, मनोज जैन, राहुल जैन सहित सभी कार्यकर्ताओं का, जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पदाधिकारीगण: अध्यक्ष सचिन जैन मंत्री निशांत जैन कोषाध्यक्ष क्षितिज जैन,इस अभियान के माध्यम से जैन युवा संघ समाज में सेवा, जागरूकता एवं मानवता के संदेश को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। समाज के सभी वर्गों से इन सेवा कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *