भिलाई/महावीर जयंती : अहिंसा सत्य और करुणा का पावन संदेश – बदरुद्दीन कुरैशी

भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, महावीर जयंती के पावन अवसर पर 30 मार्च को समस्त नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं l यह दिन भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के रूप में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है l भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे जिनका जन्म लगभग 599 ईसा पूर्व वैशाली (बिहार) में हुआ था l उन्होंने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा का संदेश देकर मानवता को एक नई दिशा प्रदान की। इस शुभ अवसर पर प्रात : काल प्रभाव फेरी, शोभायात्रा, मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और साथ ही समझ में शांति प्रेम और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया जाता है l विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित होती है l आप सभी देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *