भिलाई/भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर जिला भाजपा की बैठक सम्पन्न

भिलाई/भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, नटवर ताम्रकार, महेश वर्मा, वीरेन्द्र साहू, ईश्वर सिंह ठाकुर, उषा बारले, दिव्या रतन भसीन, स्थापना दिवस संयोजक स्थापना दिवस गोपाल कृष्ण वर्मा, राम खिलावन साहू, उपकार चंद्राकर, चिन्ना केश्वलु, शैलेन्द्र सिंह, मनोज तिवारी, तुलसी साहू प्रेम लाल साहू भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार रश्मि सिंह ने व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश कार्यकारिणी में सबसे अधिक स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि जनसंघ की दो सीटों से शुरू हुई यात्रा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। भाजपा का विस्तार पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हो चुका है और केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाएंगे तथा प्रातः 6 बजे जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
जिला प्रभारी रामजी भारती ने बताया कि 5 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी तथा “गांव चलो अभियान” भी चलाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *