दुर्ग/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 मार्च को, निजी क्षेत्र के 145 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 12 मार्च 2026 को समय प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों से प्राप्त इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन 125 पोस्ट एवं सेल्स प्रमोटर 20 पोस्ट कुल 145 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 14000 से 20000 रुपए तक है, ई.पी.एफ., मेडिकल, इंसेंटिव एवं पेट्रोल इत्यादि की सुविधा दिया जाएगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *