दुर्ग/मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 35.40 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग/मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार विकासखण्ड धमधा अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य के लिए 35.40 लाख रूपए की अनुशंसा प्राप्त हुई है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग धमधा द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्याे की संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीके दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड धमधा के ग्राम पंचायत पेण्ड्री (कु.) में हेमंत साहू के घर से हरीलाल के घर तक और राधे साहू के घर से महारथी साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु प्रत्येक रोड के लिए 2.60 लाख रूपए, ग्राम पंचायत भाठा कोकड़ी में मेनरोड से नेतराम के घर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रूपए तथा ग्राम पंचायत माटरा में महतारी सदन के सामने पुरन के घर से सूरज ठेला तक हाट बाजार निर्माण हेतु 25 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य हेतु मानक मानचित्र एवं प्राक्कलन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की वेबसाईट http://www.cg.nic.in@resworks में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *