भिलाई/दुर्ग कॉरपोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्व. बीरा सिंह स्मृति 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल

भिलाई/सेक्टर–1 स्थित पंत स्टेडियम में दुर्ग कॉरपोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्व. बीरा सिंह स्मृति 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर–जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) के सेमीफाइनल मुकाबलों में शामिल होकर सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों से भेंट की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रदान की गईं। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 दिसंबर 2025 तक वॉलीबॉल कॉम्प्लेक्स, पंत स्टेडियम, सेक्टर–1 भिलाई में किया गया, जिसका सह-आयोजन दुर्ग कॉरपोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए भिलाई स्टील प्लांट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, महापौर नीरज पाल, आयोजन समिति से इंद्रजीत सिंह छोटू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *