महासमुंद/शिव महापुराण कथा का समापन, गुरु महिमा कथा : अशवंत तुषार साहू

महासमुंद/नगर पंचायत तुमगांव के भूत पूर्व अध्यक्ष मीणा सुनील शर्मा के यहां शिव महापुराण कथा समापन मे भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ
शिव महापुराण कथा का समापन शोभा यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धा भक्ति के साथ भाग लिया। यात्रा कथा स्थल से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथा वाचक कमलेश महाराज ने कथा का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में सत्संग बहुत जरूरी है। जो परमात्मा को नहीं जानता, वह ज्ञान रूपी अंधकार में भटकता है। जो इस अंधकार को दूर कर दे वही सच्चा गुरु है। कमलेश महाराज ने कथा के माध्यम से आध्यात्मिक मार्ग की ओर चलने का आह्वान किया। कथा 2 बजे से 6:00 बजे तक समापन कर शोभा यात्रा निकली गई। सुनील शर्मा ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *