महासमुंद/जीव हत्या न करना, नशा न करना, नारी सम्मान, और पशु कल्याण का संदेश : अशवंत तुषार साहू

महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नयापारा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ, समाज के प्रतिनिधियों द्वारा चंदन, फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। तुषार साहू ने कहा गुरु घासीदास के सिद्धांत मुख्य रूप से “मनखे-मनखे एक समान” पर आधारित हैं, जो सामाजिक समानता, सत्य, अहिंसा और अंधविश्वास से मुक्ति का संदेश देते हैं, जिसमें उनके सप्त सिद्धांत (सात सिद्धांत) प्रमुख हैं, जैसे सतनाम में विश्वास, मूर्ति पूजा का खंडन, जातिवाद का त्याग, जीव हत्या न करना, नशा न करना, नारी सम्मान, और पशु कल्याण। प्रमुख रूप से पूर्व उप सरपंच संतराम बंजारे, संजय बंजारे अजय सोनवानी शत्रुघ्न सोनवानी सुरेश महेश दिनेश लोकेश नरेश अत्यधिक संख्या में सतनामी समाज के पदाधिकारी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *