भिलाई/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भिलाईवासियों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट की रिटेंशन स्कीम को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ी राहत दी गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सांसद विजय बघेल के प्रयासों से बीएसपी प्रबंधन ने रिटेंशन स्कीम के पूर्व नियमों को वापस ले लिया है। नए निर्णय के तहत अब रिटेंशन धारियों के साथ-साथ थर्ड पार्टी को भी 6 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से लाभ मिलेगा। शासन और प्रबंधन के स्तर पर सहमति बन चुकी है, जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी होगा। लंबे समय से BSP आवासों को लेकर असमंजस झेल रहे हजारों परिवारों को इस फैसले से बड़ी राहत मिलेगी।
