भिलाई/मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल तथा मंत्रिमंडल के सहयोगी साथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
