दुर्ग/अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहे आरोपी को थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी थाना पुरानी भिलाई का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के कब्जे से 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है, जप्त किया गया। आरोपी ग्राम सिरसाकला, पुरैना चौक नर्सरी के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा था। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।”””संक्षिप्त विवरण”””: 28.10.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरसाकला, पुरैना चौक नर्सरी के पास एक युवक कत्थई रंग की फुल शर्ट एवं काले रंग की पैंट पहने हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ ग्राम सिरसाकला, पुरैना चौक नर्सरी पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का युवक नर्सरी के पास दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नितिन कुमार डहरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी भाठापारा दादर चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग बताया। संदेही के पास रखे पैकेट की जांच करने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस ने आरोपी नितिन डहरिया के कब्जे से गवाहों की उपस्थिति में कुल 1.150 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है, विधिवत जप्त किया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 622/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।”””घटनास्थल का विवरण”””: घटना स्थल ग्राम सिरसाकला, पुरैना चौक नर्सरी, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।”””जप्त सामग्री का विवरण”””: 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा। अनुमानित कीमत: 60,000 रुपये। “”गिरफ्तार आरोपी”””:
नितिन कुमार डहरिया,उम्र 28 वर्ष,निवासी भाठापारा दादर चरोदा,थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।”””सराहनीय कार्य”””: इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना पुरानी भिलाई विजय यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शीतल देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक हिरामन रामटेके, आरक्षक राजकुमार सिंह, आरक्षक पी. रवि एवं आरक्षक वसीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।””दुर्ग पुलिस की अपील”””:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से पील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन एवं भंडारण की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
