दुर्ग/30 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ( केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री के दुर्ग आगमन व कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जारी “रूट एवं पार्किंग प्लान “। कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त बसों के पार्किंग लक्ष्मी मार्केट पुलगांव में गेट नंबर 04 से 08 तक प्रवेश कर पार्किंग निर्धारित किया गया है । चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की पार्किंग-भारती विश्वविद्यालय, प्रताप बिजनेस पार्क, नवकार परिसर दुर्ग निर्धारित किया गया है VVIP वाहनों की पार्किंग महेश कॉलोनी में रहेगा । 30 अक्टूबर 2026 को दिन के समय दुर्ग शहर में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश गुरुद्वारा तिराहा- उतई तिराहा/जेल तिराहा – महाराजा चौक ,पोटिया चौक-अंडा चौक- पुलगांव चौक – अंजोरा बाईपास- नयापारा महमारा रोड से प्रतिबंधित रहेगा। (नो एंट्री में छूट का समय दोपहर 12 से 2 बजे का कल मान्य नहीं रहेगा ) कुम्हारी से नेहरू नगर चौक से होते हुए महेश कॉलोनी तक VVIP रूट पर किसी भी प्रकार के भारी वाहन खड़ा करना तथा दुकानें एवं ठेले लगाना प्रतिबंधित रहेगा। 30 अक्टूबर 2026 को दुर्ग शहर में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ( केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री का कार्यक्रम आयोजित है इस दौरान कार्यक्रम में संभावित भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। कार्यक्रम शामिल होने वाले वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित मार्गों का उपयोग कर निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन रखना सुनिश्चित करे तथा यातायात पुलिस के दिशा निर्देशों का पालन करें।”””1. बसों के लिए पार्किंग एवं रूट प्लान”””: “””बसों की पार्किंग व्यवस्था”””:कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी बसों के लिए लक्ष्मी मार्केट पुलगांव में गेट नंबर 04 से गेट नंबर 08 में प्रवेश कर पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की गई है।
“””धमधा अहिरवारा”””की ओर से आने वाली बसों का रूट: धमधा नाका → ग्रीन चौक → राजेन्द्र प्रसाद चौक → जेल तिराहा → महाराजा चौक → पोटिया चौक → पुलगांव चौक → लक्ष्मी मार्केट पुलगांव गेट नंबर 04 से गेट नंबर 08 तक प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थल।”””2. चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग एवं रूट प्लान”””:”पाटन एवं भिलाई “की ओर से आने वाले वाहन”””: जेल तिराहा → महाराजा चौक → पोटिया चौक → भारती विश्वविद्यालय / प्रताप बिजनेस पार्क, पुलगांव में पार्किंग। “बालोद एवं अंडा “की ओर से आने वाले वाहन:-* अंडा →चंदखुरी →पुलगांव चौक →भारती विश्वविद्यालय/प्रताप बिजनेस पार्क, पुलगांव में पार्किंग।”धमधा अहिरवारा “की ओर से आने वाले छोटे वाहन””: धमधा नाका → ग्रीन चौक → राजेन्द्र प्रसाद चौक → पटेल चौक → गंजपारा तिराहा → नवकार परिसर पार्किंग (पुलगांव नाला के पहले)। “राजनांदगांव एवं अंजोरा” की ओर से आने वाले वाहन””:
अंजोरा बाईपास→ अंजोरा → →पुलगांव चौक→ भारती विश्वविद्यालय / प्रताप बिजनेस पार्क, में पार्किंग।
“रायपुर एवं वैशाली नगर “की ओर से आने वाले वाहन”””
कुम्हारी → पावर हाउस → → गुरुद्वारा तिराहा → मालवीय नगर चौक → जेल तिराहा → महाराजा चौक → भारती विश्वविद्यालय / प्रताप बिजनेस पार्क, में पार्किंग।
“””3.”VVIP पार्किंग”””: समस्त VVIP वाहनों की पार्किंग महेश कॉलोनी में रहेगा।”””4:- VVIP रुट”””: कुम्हारी से नेहरू नगर चौक होते हुए महेश कॉलोनी तक निर्धारित VVIP रूट पर किसी भी प्रकार का भारी वाहन खड़ा करना तथा दुकानें एवं ठेले लगाना प्रतिबंधित रहेगा। “””5 भारी एवं मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध”””: 30 अक्टूबर 2026 को दिन के समय (नो एंट्री में छूट का समय दोपहर 12 से 2 बजे मान्य नहीं रहेगा) दुर्ग शहर में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश इन मार्ग गुरुद्वारा तिराहा- उतई तिराहा/जेल तिराहा – महाराजा चौक-पोटिया चौक-अंडा चौक-पुलगांव चौक-अंजोरा बाईपास- नयापारा माहमारा रोड से प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।”””अपील”””: यातायात पुलिस दुर्ग की अपील है की कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी नागरिकों से अपील है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, सड़क पर वाहन खड़ा न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट प्लान का पालन करें।
