दुर्ग/अवैध शराब बिक्री पर नेवई पुलिस की कार्रवाई, 30 नग देशी शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार,अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध। 30 नग देशी शराब, कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹2,820/- जप्त,जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं पूर्व अपराधियों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्टेशन मरोदा के बजरंग पारा स्थित देवार बस्ती क्षेत्र में करण मांझी के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखी गई 30 नग देशी शराब, कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹2,820/- जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।”””घटनास्थल“””:
देवार बस्ती स्टेशन मरोदा,थाना नेवई,”””गिरफ्तार आरोपी“””: करण मांझी,शराब जप्ती का विवरण : जप्त सामग्री: 30 नग देशी शराब,कुल मात्रा: 5.400 बल्क लीटर,अनुमानित कीमत: ₹2,820/-“””सराहनीय कार्य“””: दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना नेवई पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक अनिल कुमार साहू एवं हमराह पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री, मादक पदार्थों के कारोबार तथा अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में प्राप्त सूचनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आमजन के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
