दुर्ग/अवैध गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 1.520 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की नगदी रकम जप्त। जप्त गांजा एवं नगदी की कुल अनुमानित कीमत ₹76,700। मुखबिर की सूचना पर हथखोज बाईपास रोड क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई।”””संक्षिप्त विवरण”””: थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर हथखोज बाईपास रोड, पुरानी भिलाई क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 610/2026, धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज है”””जप्त सामग्री”””: गांजा — 1.520 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹76,000। गांजा बिक्री की नगदी रकम — ₹700। कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹76,700।
“””गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता”””: रितेश अहिरवार उर्फ केम्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग(छत्तीसगढ़)।”””सराहनीय भूमिका”””: उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय यादव थाना प्रभारी पुरानी भिलाई, थाना पुरानी भिलाई में पदस्थ परि. उप निरीक्षक सुलेखा, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक भोजेंद्र पटेल एवं वसीम खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
“””दुर्ग पुलिस की अपील”””:
आम नागरिकों से अपील है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
