भिलाई/खुर्सीपार भिलाई स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में छत्तीसगढ़ शासन के डीजीपी अरुणदेव गौतम सपरिवार पहुंचे। साथ ही दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल, कौशलेंद्र पटेल, सीएसपी प्रशांत पेकरा,टीआई लक्ष्मण केंवट सहित गणमान्यजनों ने माता रानी दुर्गा देवी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
