भिलाई/कथित रूप से प्राप्त जानकारीनुसार 09 अक्टूबर को भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा पॉवर हाउस चौक(डॉ. आंबेडकर चौक) में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया था जिसमें सेवादल के कार्यकर्ता ही गायब नजर आएं सेवादल से गिनती के 08-10 लोग ही पहुंचे जिसमें भी 04 प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए और शेष जिला सेवादल के कार्यकर्ता थे आप समझ सकते हैं कि सेवादल कितना मजबूत हैं। बाकी जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी दिखे उसमें ब्लॉक,युवा कांग्रेस इत्यादि से शामिल हुए इसके बावजूद बमुश्किल 35-40 लोगों की ही भीड़ जुट पाई जिसको लेकर शहर में चर्चा का बाजार गरम है। पार्टी के भीतर व बाहर जमकर जगहसांई हो रही हैं भिलाई सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त हुए लगभग 01 वर्ष होने जा रहा है और अभी तक कार्यकारिणी घोषित न किया जाना भी कार्यकर्ताओं को पच नहीं रहा हैं। कथित तौर से कहा जा रहा है कि अन्य विंग के जो भी लोग कार्यक्रम में शिरकत करने गए उनको टोपी पहना दी गई ताकि यह लगे कि सभी लोग सेवादल से हैं जबकि वास्तविकता कुछ ओर ही है। सेवादल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को अपेक्षाकृत सफलता न मिलने से कार्यकर्ताओं द्वारा कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं और अध्यक्ष की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा हैं। ज्ञात हो कि सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी माना जाता हैं,सेवादल को ही प्रतिमाह ध्वजारोहण करने का अधिकार प्राप्त हैं ऐसे में इतने महत्वपूर्ण संगठन में कार्यकर्ताओं का टोटा होना आश्चर्य की बात है। कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी को संगठन के हित मे कड़ा निर्णय लेना चाहिए और संगठन को मजबूत करने कड़े कदम उठाने चाहिए क्योंकि आगामी समय में निकायों के चुनाव होने वाले हैं।
