रायपुर/वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी को रायपुर में News24 मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित GENNEXT संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रमुख उपस्थिति रही। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के विचारों, उनकी आकांक्षाओं एवं प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिला। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सकारात्मक सोच ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की मजबूत नींव है। श्री सोनी ने इस सफल आयोजन के लिए News24 मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
