भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जोन 3 वार्ड 33 नंदनी रोड़ औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रहें राहगीर खस्ताहाल सड़क गड्ढे में पानी भरा होने के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ने से पलटने की संभावना बनी रहती है 13 तारीख दिन रविवार रात के समय औद्योगिक क्षेत्र से आते हुए एक व्यक्ति अंधेरा होने के कारण गिर कर चोटिल हो गया उनके हाथ,पैर,घुटना,में चोटें आ गई सड़क के किनारे कटाव होने से चढ़ते समय टू व्हीलर चालक सहित गिर रहे हैं कार चालक उसमें फंस रहें हैं तेज बारिश गिरने से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने तालाब बन जाता है औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर,कर्मचारी,छावनी चौंक चौराहों में काफी भीड़ भाड़ होने से कंपनियों में काम करने के लिए इसी गड्डे नुमा सड़क मार्ग से गुजरते हैं जिन्हें बैकुंंठ धाम,जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड जाना होता है वह भी इसी सड़क मार्ग से आना जाना करते रहते हैं।
