भिलाई/कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी, सुपेला में आयोजित भव्य मटका फोड़ एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में आयोजित सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। विशेष रूप से दिलीप सारंगी की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर आयोजकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां साझा करने का सौभाग्य मिला। ऐसे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
