भिलाई/वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र ताम्रकार ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन में ट्रेन क्र. 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस का ठहराव देने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।
जिसमें उल्लेख हैं कि मेरे द्वारा भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में ट्रेन क्रमांक 12855 बिलासपुर -इतवारी एक्सप्रेस का ठहराव के लिए सूचना के अधिकार सन 2005 के तहत जानकारी चाही गई थी फलस्वरूप राकेश सिंह सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर ने 13 मई 2020 में जानकारी दी गई थी कि उक्त ट्रेन के ठहराव के लिए एक प्रस्ताव आईआरटीसी 2020 के तहत कोचिंग प्रस्ताव मुख्यालय बिलासपुर/दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय /पहले ही भेजा जा चुका है । यह मामला जोन मुख्यालय बिलासपुर तथा रेलवे बोर्ड के क्षेत्राधिकार में आता है। हम कांग्रेसजन आपको यहां इस बात की जानकारी देना आवश्यक समझते हैं कि ट्रेन क्रमांक 12856 इतवारी -बिलासपुर ट्रेन का ठहराव भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर दिया गया है परंतु गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर से इतवारी का ठहराव भिलाई पावर हाउस में नहीं दिया गया है इसलिए हम चाहते हैं कि उक्त गाड़ी का स्टापेज बिलासपुर से इतवारी जाते समय भी 2 मिनट का ठहराव दिया जाए परंतु दुख इस बात की है कि सन 2020 के पहले ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के द्वारा कोचिंग प्रस्ताव मुख्यालय बिलासपुर भेजा जा चुका है उसके बाद भी उक्त ट्रेन का ठहराव आज छै वर्षों के बाद भी नहीं दिया गया है इसलिए इस जनहित के फैसले रेलवे प्रशासन एवं रेलवे बोर्ड द्वारा जल्दी क्यों नहीं किया जाता है जिसके कारण यहां के सैकड़ों यात्रियों को दुर्ग जाकर गाड़ी पकड़नी पड़ती है और इस तरह यहां के यात्रियों के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है जो कि समझ से परे है और यह भी हमारे समझ से बाहर है कि एक तरफ ट्रेन का ठहराव देना और दूसरी तरफ ठहराव नहीं देना यह कौन सा रेलवे का नियम है यह भी बताने कृपा करेंगे ताकि हमें भी मालूम हो सके। अतः आपसे अनुरोध है कि इस जनहित के मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए अविलंब उक्त ट्रेन का भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में ठहराव दिलाने कृपा करेंगे ताकि यहां के यात्रियों को रही परेशानियों से राहत मिल सके। इसकी प्रति प्रधानमंत्री,
केंद्रीय रेल मंत्री, अध्यक्ष,रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली, विजय बघेल जी सांसद दुर्ग,देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर,
महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर और प्रभारी भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन को भेजी गई हैं।
